Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Sep, 2017 09:54 AM
सूबे में वी.वी.आई.पी. संस्कृति को खत्म करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने ’108’ एम्बुलैंस पर मुख्यमंत्री की फोटो न
चंडीगढ़ (ब्यूरो): सूबे में वी.वी.आई.पी. संस्कृति को खत्म करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने ’108’ एम्बुलैंस पर मुख्यमंत्री की फोटो न लगाने को यकीनी बनाने के लिए तुरंत कदम उठाने के आदेश दिए हैं।
एम्बुलैंस पर यह तस्वीर बादल के शासन के दौरान विवाद का विषय बनी थी, क्योंकि इससे सूबे के खजाने को बड़ा नुक्सान हुआ है। प्रकाश सिंह बादल की तस्वीर एम्बुलैंसों पर लगाने पर 2013 में उस समय केंद्र सरकार से विवाद पैदा हुआ था, जब केंद्र ने इस मुद्दे पर सूबे को 3.5 करोड़ रुपए की केंद्रीय ग्रांट रोकने की धमकी दी थी।
2015 की रिपोर्ट में कैग ने कहा है कि पंजाब ने 2012 से तीन वित्तीय वर्षों के दौरान एम्बुलैंसों के मामले पर 23.8 करोड़ रुपए की केंद्रीय ग्रांट गंवा दी है क्योंकि यह एन.आर.एच.एम. के निर्धारित एक समान संहिता में चलने से असफल रही थी।