Edited By Updated: 17 Jan, 2017 10:32 AM
राजपुरा विधानसभा हलका से कांग्रेसी उम्मीदवार हरदयाल सिंह कंबोज ने पार्टी वर्करों और लोगों सहित नामांकन पत्र दाखिल किए।
राजपुरा(इकबाल, निर्दोष): राजपुरा विधानसभा हलका से कांग्रेसी उम्मीदवार हरदयाल सिंह कंबोज ने पार्टी वर्करों और लोगों सहित नामांकन पत्र दाखिल किए। इस मौके पर उनके साथ पूर्व विदेश राज्य मंत्री महारानी परनीत कौर व उनकी धर्मपत्नी गुरमीत कौर कंबोज मैंबर पी.पी.सी.सी. भी मौजूद थे। इससे पहले राजपुरा टाऊन में स्थित पुरानी अनाज मंडी में कांग्रेसी उम्मीदवार हरदयाल सिंह कंबोज के हक में एक इकट्ठकिया गया। इस मौके पर महारानी परनीत कौर ने कहा कि पंजाब की जनता कैप्टन अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाएगी क्योंकि जनता बादलों से बहुत दुखी है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर हर वर्ग के लिए सहूलियतों की झड़ी लगा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कंबोज के नामांकन पत्र दाखिल करने के मौके पर पहुंचे लोगों ने पंजाब में कांग्रेस सरकार बनाने की नींव रख दी है। कंबोज ने भारी संख्या में पहुंचे लोगों और कांग्रेसी वर्करों का धन्यवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर राजपुरा में बड़े-बड़े प्रोजैक्ट लाए जाएंगे और नौजवानों को रोजगार मुहैया करवाए जाएंगे।