Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Aug, 2017 12:00 PM
शहर की सियासत के राजा निहाल सिंह के दोहते एवं कैप्टन अमरेंद्र सिंह के करीबी मित्र कंवर विश्वजीत सिंह का 71 वर्ष का आयु में एक निजी अस्पताल में रविवार को निधन हो गया। उनके निधन पर कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने दुख व्यक्त किया है।
कपूरथलाः शहर की सियासत के राजा निहाल सिंह के दोहते एवं कैप्टन अमरेंद्र सिंह के करीबी मित्र कंवर विश्वजीत सिंह का 71 वर्ष का आयु में एक निजी अस्पताल में रविवार को निधन हो गया। उनके निधन पर कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने दुख व्यक्त किया है।
जानकारी के अनुसार कंवर विश्वजीत सिंह का जन्म बंगा नजदीक स्थित मुकंदपुर जागीर के वंशज दीवान सिंह के बेटे पृथ्वीजीत के घर हुआ था। यह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के सहपाठी एवं कैप्टन के करीबी मित्र थे। कंवर विश्वजीत दो बार राज्यसभा सदस्य व अॉल इंडिया कांग्रेस के आई.टी. व इलैक्शन सेल के चेयरमैन भी रहे हैं। यह अप्रैल 1982 में महाराष्ट्र से पहली बार व अप्रैल 1988 में दूसरी बार राज्यसभा के लिए चुने गए थे।