Edited By Updated: 23 Dec, 2016 02:33 PM
यहां पी.पी.एस. खेल मैदान में आयोजित स्व. जी.एस. बैंस को समर्पित 41वीं लिब्रल्ज अखिल भारतीय हाकी चैम्पियनशिप के चौथे दिन आज पहला प्री क्वार्टर फाइनल मैच
नाभा(जैन, गोयल) : यहां पी.पी.एस. खेल मैदान में आयोजित स्व. जी.एस. बैंस को समर्पित 41वीं लिब्रल्ज अखिल भारतीय हाकी चैम्पियनशिप के चौथे दिन आज पहला प्री क्वार्टर फाइनल मैच वर्ष 1995 की चैम्पियन रही इंडो-तिब्बत बार्डर पुलिस (आई.टी.बी.पी.) जालंधर व हाक्स रोपड़ के मध्य खेला गया, जिसमें रोपड़ की टीम ने आई.टी.बी.पी. को 3-2 के अंतर से पराजित करके जीत दर्ज की।
दूसरा मैच लिब्रल्ज की 5 बार चैम्पियन रही ए.एस.सी. जालंधर (आर्मी टीम) व 2010 में चैम्पियन रही पंजाब एंड सिंध बैंक अकादमी जालंधर के मध्य खेला गया जो दिलचस्प रहा। खेल के पहले दौर में दोनों टीमें गोल करने में असफल रहीं। दूसरे दौर में आर्मी टीम ने एक गोल किया, जिससे आर्मी टीम ने बैंक टीम को 1-0 के अंतर से पराजित करके क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। तीसरा मैच 13 बार चैम्पियन रही पंजाब पुलिस जालंधर व चंडीगढ़ एकादश के मध्य खेला गया, जिसमें पुलिस टीम ने 5-1 के अंतर से चंडीगढ़ को पराजित किया। एक अन्य मैच में सी.आई.एस.एफ. नई दिल्ली ने सिख रैजीमैंट सैंटर रामगढ़ कैंट (बिहार) को 3-2 के अंतर से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।