अक्षय कुमार नहीं लड़ पाएंगे गुरदासपुर से भाजपा का चुनाव!

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 May, 2017 08:54 AM

akshay kumar will not fight bjp election from gurdaspur

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा गुरदासपुर से सांसद रहे विनोद खन्ना की मृत्यु के बाद गुरदासपुर लोकसभा सीट खाली हो गई है

जालंधर  (पाहवा): भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा गुरदासपुर से सांसद रहे विनोद खन्ना की मृत्यु के बाद गुरदासपुर लोकसभा सीट खाली हो गई है तथा इस सीट पर आने वाले समय में चुनाव होने हैं। इन चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी में कई नेता टिकट हासिल करने के लिए खूब जोर-आजमाइश कर रहे हैं, लेकिन फिल्म स्टार अक्षय कुमार के नाम की चर्चा होने से कई भाजपा नेताओं की खुशी गम में बदल गई थी। अब एक बार फिर से भाजपा नेताओं के चेहरों पर रौनक नजर आ रही है, क्योंकि अक्षय कुमार के कनाडा नागरिक होने की बात सामने आई है। 

 


जानकारी के अनुसार भारत में चुनाव लडऩे के लिए किसी भी व्यक्ति के भारतीय नागरिक होना जरूरी है, लेकिन जानकारी मिली है कि अक्षय कुमार वर्ष 2014 में कनाडा नागरिकता ले चुके हैं। ऐसे में उनके भारतीय किसी क्षेत्र से चुनाव लडऩे की संभावनाएं क्षीण हो गई हैं। इस खबर ने गुरदासपुर से लोकसभा सीट के दावेदारों के लिए खुशी के लम्हे पैदा कर दिए। 

 


भारतीय जनता पार्टी की तरफ से इस सीट पर पहले भी स्वर्ण सलारिया अपनी दावेदारी जता चुके हैं। पिछले लोकसभा चुनावों में सलारिया ने भाजपा से इस सीट पर टिकट मांगा था, लेकिन पार्टी ने बाद में टिकट दोबारा विनोद खन्ना को ही दे दिया था। अब विनोद खन्ना की मौत के बाद पार्टी के पास कोई अधिक विकल्प नहीं है। 

 


जानकारी के अनुसार गुरदासपुर सीट से सलारिया के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता मास्टर मोहन लाल भी टिकट के चाहवान हैं। पार्टी इन दोनों नेताओं में से किसे चुनती है, यह तो आने वाले समय में ही पता लगेगा लेकिन यह बात साफ है कि इस सीट को जीतना भाजपा के लिए बेहद जरूरी है। 

 


देशभर में मोदी के नाम पर लहर होने के चलते भाजपा लगातार राज्यों में जीत हासिल कर रही है लेकिन पंजाब में भाजपा की बेहद बुरी हालत हुई है। ऐसे में यह सीट पंजाब में भाजपा के लिए इज्जत का सवाल है, क्योंकि अगर यह सीट पार्टी हार जाती है तो भविष्य में पंजाब तथा पंजाब की लीडरशिप के लिए यह बेहद शर्म की बात होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!