Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Dec, 2017 08:09 AM
न्यूजीलैंड में एम.बी.ए. की पढ़ाई करने गए लुधियाना के जनकपुरी के 21 वर्षीय अखिल तांगड़ी की 1 दिसम्बर को वहां समुद्र में डूबने से हुई मौत हो गई थी। बुधवार को उसका शव यहां पहुंचा, जिसका गमगीन माहौल में गौशाला श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया,...
लुधियाना(स्याल): न्यूजीलैंड में एम.बी.ए. की पढ़ाई करने गए लुधियाना के जनकपुरी के 21 वर्षीय अखिल तांगड़ी की 1 दिसम्बर को वहां समुद्र में डूबने से हुई मौत हो गई थी। बुधवार को उसका शव यहां पहुंचा, जिसका गमगीन माहौल में गौशाला श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया, जिसमें धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
गौर रहे कि अखिल तांगड़ी जुलाई-2017 में न्यूजीलैंड एम.बी.ए. करने गया था। 1 दिसम्बर को वह अपने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी के दौरान समुद्र किनारे उठती लहरों को देख रहा था कि इसी दौरान अखिल लहरों की चपेट में आ गया, जबकि उसके दोस्तों को पानी के बहाव ने किनारे पर फैंक दिया। इस हादसे में अखिल की मौत हो गई थी। इसके बाद हैलीकॉप्टर के जरिए टीम ने सर्च करके उसे समुद्र से निकाला था।
अखिल का शव उसके जनकपुरी स्थित घर पर पहुंचा, जिसका बाद दोपहर 3 बजे के करीब संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर संगला शिवाला के महंत नारायण पुरी, जिला भाजपा के पूर्व प्रधान प्रवीन बांसल, भाजपा नेता गुरदेब शर्मा देबी, राजू बांसल, एस.पी. तांगड़ी सहित कई गण्यमान्यों ने शामिल होकर शोकाकुल परिवार से संवेदना व्यक्त की।