Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Jan, 2018 09:21 AM
पुलिस ने गांव हूसैनपुर बुले के रहने वाले पूर्व अकाली सरपंच को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार अकाली सरपंच पर दोष है कि उसने 218 एकड़ सरकारी जमीन के जाली कागजात बनाकर लोगों को 7 साल के लिए लीज पर दे दिया।
सुल्तानपुर लोधीः पुलिस ने गांव हूसैनपुर बुले के रहने वाले पूर्व अकाली सरपंच को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार अकाली सरपंच पर आरोप है कि उसने 218 एकड़ सरकारी जमीन के जाली कागजात बनाकर लोगों को 7 साल के लिए लीज पर दे दिया। डी.एस.पी. वरयाम सिंह ने बताया कि इस मामले में बी.डी.पी.ओ और ए.डी.सी के नाम भी सामने आए हैं।
जिनमें से ए.डी.सी. को 2015 में ही गिरफ्तार किया चुका था और आज इस पूर्व सरपंच की गिरफ्तारी की गई है। डी.एस.पी वरयाम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए पूर्व सरपंच से पूछताछ के दौरान इस मामले में कई लोगों के नाम सामने आए है,जिनकी गिरफ्तारी की जा रही है।