Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Sep, 2017 11:58 AM
जालंधर की शाहकोट विधानसभा सीट से विधायक अौर पंजाब की अकाली-भाजपा सरकार में मंत्री रहे अजीत सिंह कोहाड़ को गहरा सदमा लगा है।
जालंधरः जालंधर की शाहकोट विधानसभा सीट से विधायक अौर पंजाब की अकाली-भाजपा सरकार में मंत्री रहे अजीत सिंह कोहाड़ को गहरा सदमा लगा है। सोमवार को उनकी पत्नी नसीब कौर का देहांत हो गया है। वह कुछ समय से बीमार चल रही थी। उनके निधन से इलाके में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार 12 सितंबर को गांव कोहाड़ में सुबह 10 बजे किया जाएगा।