Edited By Updated: 24 Jan, 2017 08:58 PM
आम आदमी पार्टी (आप) ने अकाली दल के चुनावी घोषणापत्र को खारिज करते....
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) ने अकाली दल के चुनावी घोषणापत्र को खारिज करते हुए इसे सच्चाई से परे तथा झूठ का पुङ्क्षलदा करार दिया है। आप की पंजाब इकाई की चुनाव प्रचार कमेेटी के अध्यक्ष भगवंत मान ने आज यहां कहा कि सुखबीर बादल अकाली दल के अध्यक्ष से अधिक ‘ब्लफमास्टर’ के तौर पर ज्यादा लोकप्रिय हैं। अब वह लोगों को मूर्ख बनाकर वोट नहीं ले सकते।
उन्होंनेे पिछले वादे कितने पूरे किए यह सभी लोग जानते हैं। मान ने कहा कि अकाली भाजपा गठबंधन लगातार दो कार्यकाल सत्ता मेेेें रहा और पंजाब की अर्थव्यवस्था को निचोड़कर रख दिया। राज्य को दीवालिया तथा लोगों को भिखारी बना दिया है। उन्होंने कहा कि बादल ने इसे तथाकथित विजन डाक्यूमेंट बताया है, लेकिन उसमें किसानों, दलितों, युवाओं और महिलाओं के साथ किए गए वादे पूरे करने के बारे में कुछ नहीं बताया।
आप नेता ने कहा कि गठबंधन सरकार के पिछले दस साल में तीस हजार किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर होने की जरूरत क्यों पड़ी। फसलेें समय पर खरीदी नहीं गई तथा उन्हें आढ़तियों तथा निजी डीलरों की कृपा पर छोड़ा जाता रहा है। मान ने बताया कि यदि अकाली दल ने वर्ष 2007 तथा 2012 के चुनावी घोषणा पत्र में 10 लाख बेरोजगारों को नौकरी देने के वादे पूरे किए होती तो राज्य में बेरोजगारी इतनी नहीं बढ़ती।