गुरदासपुर चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को समर्थन देगा अकाली दलः सुखबीर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Sep, 2017 02:46 PM

akali dal will support bjp candidate in gurdaspur election  sukhbir

पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बदल ने आज अमृतसर में कांग्रेस के 6 महीने की सरकार पुरी होने पर प्रैस वार्ता दौरान आड़े हाथो लेते कहा कि कांग्रेस झूठ का पुलिंदा है।

अमृतसरः पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बदल ने आज अमृतसर में कांग्रेस के 6 महीने की सरकार पुरी होने पर प्रैस वार्ता दौरान आड़े हाथो लेते कहा कि कांग्रेस झूठ का पुलिंदा है।


 
उन्होंने पंजाब के दोतों कैबिनेट मंत्रियों नवजोत सिंह सिद्धू और मनप्रीत सिंह बादल पर भी खुल कर निशाना साधा। बादल का कहना है कि पिछले 6 महीने में कांग्रेस सरकार ने अकाली दल के विकास के कार्यों को बंद करवाने के अलावा कोई भी काम नहीं किया है। उन्होंने कहा यह देश की पहली ऐसी सरकार है जो  इतनी जल्दी फेल हो गई है। 

 

सुखबीर बादल ने कहा पंजाब सरकार ने पंजाब को वितीय संकट में डाल दिया है जिस   कारण वह अपने कर्मियों को तनख्वाह नहीं दे सकी उस तरह यह सरकार कहलवाने के काबिल नहीं है। उन्होंने कहा अकाली दल पर जो कर्ज के अारोप लगे हैं वह झूठे हैं।
 

पंजाब के वितीय संकट पर उनका कहना है कि इसके लिए पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल जिम्मेदार है। गुरदासपुर चुनाव पर उनका कहना है  कि पार्टी एकजुट है। अकाली-भाजपा की मीटिंग 18 सितंबर को चंडीगढ़ में होगी। भाजपा का जो भी उम्मीदवार तय होगा उसे अकाली दल पूरा समर्थन देगी। 

 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!