Edited By Updated: 08 Dec, 2016 09:58 PM
अकाली दल भले ही ‘पानी’ को मुद्दा बनाकर मोगा के ‘किल्ली चाहला’ से चुनावी शंखनाद करने जा रहा हो
मोगा(पवन ग्रोवर): पानी बचाअो-पंजाब बचाअो को मुद्दा बना मोगा के किल्ली चाहलां में अकाली दल ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के जन्मदिन पर चुनावी शंखनाद करने के लिए रैली का आयोजन किया है। घने कोहरे के बावजूद रैली में हजारों लोगों ने शिरकत की। इस मौके मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल केंद्रीय मंत्री विजय सांपला,कैबनिट मंत्री सिकंदर सिंह मलूका, वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा,जनमेजा सिंह सेखों,गुलजार सिंह रणीके,अजीत सिंह कोहाड़,फैडरेशन के प्रधान गुरचरण सिंह ग्रेवाल,सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा,कृषि मंत्री तोता सिंह के साथ-साथ राजस्व मंत्री बिक्रम मजीठिया भी रैली में पहुंचे।
पंजाब की एक भी बूंद पानी राज्य से बाहर नहीं जाने दी जाएगी:बादल
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल जैसे ही मंच पर पहुंचे लोगों ने हाथ उठाकर उन्हें 89वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। बादल ने भी हाथ उठाकर जनता के लिए इसका धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि किसानी पानी के ऊपर है। बिना पानी के बिना किसान न अपना पेट भर सकता है और न देश का। उन्होंने कहा कि पंजाब की एक भी बूंद पानी राज्य से बाहर नहीं जाने दी जाएगी। बादल ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि इस पार्टी नें पंजाब से हमेशा सौतेला व्यवहार किया है। काग्रेस ने पंजाब के पानी पर डाका डाला।
बादल ने कहा कि कैप्टन ने एस.वाई.एल. के मुद्दे पर सांसद पद इस्तीफा देकर लोगों को बेवकूफ बनाया है। उन्होंने कहा कि कैप्टन को विधानसभा चुनाव लडऩा था उन्हें तो इस्तीफा देना ही था, लेकिन उन्होंने औरों से भी विधायक पद से इस्तीफा दिलाकर उन्हें अधर में छोड़ दिया।
सुखबीर के जनता के साथ वायदे
को-ऑपरेटिव बैंकों में से 50,000 रुपए का कर्ज लेने वाले किसानों को कोई ब्याज नहीं लगेगा।
अगले 5 सालों के अन्दर सभी गांव के साथ एक कालोनी बनाई जायेगी।
गांवों में सोलर लाइटों, गलियों की सुविधा दी जायेगी।
किसानों के खाल पके किए जाएंगे।
5 लाख मकान गरीबों के लिए बनाए जाएंगे।
आने वाले 5 सालों में नौजवानों को डेढ़ लाख नौकरियां दी जाएंगी।