Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Dec, 2017 02:45 PM
कैप्टन सरकार के राज में भी महिलाओं पर अत्याचार रूकने का नाम नहीं ले रहे है। इसकी ताजा मिसाल बरनाला में देखने को मिली। कुछ लोगों ने मिलकर शिरोमणि अकाली दल की महिला नेत्री जसविंद्र कौर शेरगिल को सरेआम पीटते उसका अश्लील वीडियो बनाया।
बरनालाः कैप्टन सरकार के राज में भी महिलाओं पर अत्याचार रूकने का नाम नहीं ले रहे है। इसकी ताजा मिसाल बरनाला में देखने को मिली। कुछ लोगों ने मिलकर शिरोमणि अकाली दल की महिला नेत्री जसविंद्र कौर शेरगिल को सरेआम पीटते उसका अश्लील वीडियो बनाया।
यह वीडियो वायरल होने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने मामले में 7 पर मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है। महिला अकाली नेत्री को इलाज के लिए डी.एम.सी. लुधियाना में दाखिल करवाया गया है। घटना की जानकारी के अनुसार शिरोमणि अकाली दल महिला विंग की एक बड़ी नेत्री किसी काम के लिए बरनाला आई हुई थी।
पहले से ही बनाई योजना मुताबिक उसके पीछे किसी रंजिश कारण कुछ लोग लगे हुए थे। उसको आरोपियों ने बरनाला में घेरकर लाठियों, बेसबाल और तेजधार हथियारों से पीटना शुरू कर दिया। इन लोगों के साथ एक स्त्री भी थी जोकि महिला अकाली नेत्री के पहले तो छाती पर बैठकर उसे पीटने लगी और उसके कपडे़ उतारकर अश्लील वीडियो बनाया।
यही नहीं उनके साथ आए एक व्यक्ति ने महिला के बाल भी काट डाले। अकाली नेत्री शोर मचा रही थी, लेकिन एक व्यक्ति ने उसके पेट में डंडे से भी वार किया। इन लोगों ने अकाली नेत्री की टांगे व बाजूएं तोड़ दीं और फरार हो गए। उन्हें पहले स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया और उसके बाद गंभीर हालत देखते डी.एम.सी. लुधियाना रेफर कर दिया गया है।