पंजाब की आर्थिक मंदहाली हेतु अकाली-भाजपा पूरी तरह से जिम्मेदार : सिद्धू

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Feb, 2018 10:44 AM

akali bjp is fully responsible for the economic downturn of punjab sidhu

गणतंत्र दिवस पर ऐलान के बादअपना वायदा पूरा करते हुए कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने संगरूर जिले में पड़े अधूरे विकास कार्यों को पूरा करने हेतु 206 करोड़ रुपए की राशि जारी करने का ऐलान किया।

संगरूर(बेदी/ बावा, रूपक, विवेक सिंधवानी, यादविंद्र): गणतंत्र दिवस पर ऐलान के बादअपना वायदा पूरा करते हुए कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने संगरूर जिले में पड़े अधूरे विकास कार्यों को पूरा करने हेतु 206 करोड़ रुपए की राशि जारी करने का ऐलान किया।  

शहर के घंटाघर के पास शहीद दर्शन सिंह फेरूमान चौक में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने जहां अकाली दल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि संगरूर के लोग विजयइंद्र सिंगला को ही अपना लोकल बॉडी मिनिस्टर समझें व विकास कार्यों में सहयोग दें। पंजाब सरकार द्वारा जारी इस राशि के साथ शहर में सीवरेज व पीने वाले पानी की समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल का प्रधान सुखबीर सिंह बादल बेहद झूठा इंसान है। जिसने पंजाब के लोगों को लूटने व पीटने के सिवाय कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि 20 वर्ष पहले एक बस का मालिक आज 8 बस कंपनियों का मालिक है।  

कैबिनेट मंत्री सिद्धू ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल द्वारा राजनीतिक लाभ लेने हेतु पंजाब के  लोगों को लगातार गुमराह किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को खुली चुनौती देते उन्होंने कहा कि अपनी सरकार के दौरान पंजाब के विकास पर बहस करने हेतु वह तैयार हैं। पंजाब की आॢथक मंदहाली हेतु अकाली-भाजपा पूरी तरह से जिम्मेदार है। इस मौके सुभाष ग्रोवर, परमिंद्र शर्मा, डा. सनी सदियोड़ा सचिव पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी, मनप्रीत बांसल प्रदेश सचिव, हरिंद्र सिंह लखमीरवाला प्रदेश सचिव आदि मौजूद थे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!