Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Nov, 2017 11:18 AM
किसानों द्वारा धान की कटाई के बाद बची हुई पराली को जलाने के बाद पंजाब व देश के कई अन्य हिस्सों में फैले प्रदूषण से बचाव के लिए आज ट्रैफिक व पी.सी.आर. कर्मियों को मास्क दिए गए हैं।
लुधियाना (सुरिन्द्र): किसानों द्वारा धान की कटाई के बाद बची हुई पराली को जलाने के बाद पंजाब व देश के कई अन्य हिस्सों में फैले प्रदूषण से बचाव के लिए आज ट्रैफिक व पी.सी.आर. कर्मियों को मास्क दिए गए हैं।
डी.सी.पी. ध्रुमण निंबले के अनुसार लुधियाना औद्योगिक हब होने के साथ-साथ यहां रोजाना लाखों वाहनों का आवागमन है, जिसके कारण प्रदूषण का स्तर पिछले कुछ दिनों से अधिक बढ़ गया है। ऐसे में सड़कों पर ड्यूटी करते ट्रैफिक व पी.सी.आर. कर्मियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए 2 हजार मास्क बांटे गए हैं। इसके साथ ही कुछ थानों की फोर्स को भी मास्क मुहैया करवाए गए हैं।