Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Sep, 2017 03:05 PM
ऑल इंडिया फैडरेशन ऑफ मास्टर प्रिंटर्स (ए.आई.एफ.एम.पी.) की 2 दिवसीय जनरल बैठक के दूसरे दिन वार्षिक चुनाव प्रक्रिया में उपस्थित हुए विभिन्न प्रांतों व महानगरों ......
अमृतसर(कक्कड़): ऑल इंडिया फैडरेशन ऑफ मास्टर प्रिंटर्स (ए.आई.एफ.एम.पी.) की 2 दिवसीय जनरल बैठक के दूसरे दिन वार्षिक चुनाव प्रक्रिया में उपस्थित हुए विभिन्न प्रांतों व महानगरों के प्रतिनिधियों ने विभिन्न पदों के लिए मतदान किया। बैठक में पंजाब केसरी पत्र समूह के मुख्य सम्पादक श्री विजय चोपड़ा मुख्य रूप से उपस्थित हुए और उन्होंने भी मतदान किया। मतदान प्रक्रिया का संचालन कमल चोपड़ा ने किया और नियमों के अंतर्गत ही सभी सदस्यों ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया।
वर्ष 2017-18 के लिए ‘ए.आई.एफ.एम.पी.’ के प्रधान पद पर ए.एम.एस.जी. अशोकन बहुमत से चुने गए और उसके उपरांत साऊथ से उपप्रधान ओ. वेणुगोपाल, उपप्रधान उत्तरी मनिन्द्र सिंह, उपप्रधान ईस्ट अभिजीत सरकार और उपप्रधान वैस्ट रविन्द्र जोशी को नामजद किया गया। इसके अलावा ‘ए.आई.एफ.एम.पी.’ के महासचिव अरविन्द बी. मार्डीकर व संयुक्त सचिव प्रकाश आर. जोशी चुने गए, कोषाध्यक्ष के पद पर अश्विनी गुप्ता (जालंधर) को प्रथम 6 माह और इसके बाद विजय मोहन 6 माह कार्यभार संभालेंगे।
मतदान प्रक्रिया के बाद ‘ए.आई.एफ. एम.पी.’ के मौजूद सभी सदस्यों ने नई चुनी कार्यकारिणी का स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि आज की इस मतदान प्रक्रिया में कोषाध्यक्ष के पद पर मतदान हुआ तो 2 प्रत्याशियों को एक सम्मान वोट मिले। इसी को देखते हुए सर्वसम्मति से दोनों को 6-6 माह कोषाध्यक्ष के पद पर काम करने के लिए मंजूरी दी।