पावर कॉम और गुरु नानक देव थर्मल प्लांट को-आर्डीनेशन कमेटी में समझौता

Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Mar, 2018 11:42 AM

agreement guru nanak dev thermal plant co ordination committee

पंजाब स्टेट पावर निगम लि. के 2 डायरैक्टरों (डायरैक्टर वित्त एस.सी.अरोड़ा और डायरैक्टर प्रशासनिक आर.पी. पांडव) की उपस्थिति में थर्मल को-आर्डीनेशन यूनियन के साथ समझौता करने उपरांत यूनियन की तरफ से लगातार 3 महीनों से पक्के तौर पर चल रहा धरना समाप्त कर...

पटियाला  (स.ह.): पंजाब स्टेट पावर निगम लि. के 2 डायरैक्टरों (डायरैक्टर वित्त एस.सी.अरोड़ा और डायरैक्टर प्रशासनिक आर.पी. पांडव) की उपस्थिति में थर्मल को-आर्डीनेशन यूनियन के साथ समझौता करने उपरांत यूनियन की तरफ से लगातार 3 महीनों से पक्के तौर पर चल रहा धरना समाप्त कर दिया गया है। समझौते के अनुसार 31.12.2017 को थर्मल बङ्क्षठडा में काम कर रहे 635 ठेकेदारों के कर्मचारियों को पैसको के द्वारा बिजली निगम के  थर्मल  प्लांटों/मुख्य इंजी./पश्चिम जोन, बठिंडा में उसी सामथ्र्य में काम पर रखा जाएगा। 


यहां यह भी वर्णन योग्य है कि इन कर्मचारियों को वेतन और  भत्ते इस समय पर जो मिल रहे हैं, वे इसी तरह ही पैसको के द्वारा दिए जाएंगे। समझौतों में यह स्पष्ट किया गया है कि गुरु नानक देव थर्मल प्लांट बठिंडा से सरप्लस हुए ये कर्मचारी बिजली निगम में पक्का करने के दावेदार नहीं होंगे परंतु फिर भी जो पंजाब सरकार की तरफ  से पंजाब एडहॉक कांट्रैक्चुअल, डेलीवेज, टैम्परेरी, वर्कचार्जड और आऊटसोर्सड इम्प्लाइज वैल्फेयर एक्ट 2016 को पास किया गया था, इस बारे कोर्ट की तरफ से जो भी फैसला किया जाएगा, वह दोनों को मानने योग्य होगा।


यहां यह भी स्पष्ट किया गया कि इन कर्मचारियों को पैसको के द्वारा नियुक्ति पत्र तारीख 22.4.2018 से पहले जारी कर दिए जाएंगे और इन कर्मचारियों की अधिक से अधिक भर्ती आयु सीमा 60 साल होगी। उपरोक्त समझौता पी.एस. पी.सी. एल./ पी.एस.टी.सी.एल. अधीन अन्य संस्थाओं पर पंजाब सरकार या इसके अधीन आते बोर्डों के निगमों पर लागू नहीं होगा। इस समझौते पर दोनों गुटों की तरफ से हस्ताक्षर किए गए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!