Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Nov, 2017 10:46 AM
पासपोर्ट बनवाने के लिए लोगों की फाइल भरने के नाम पर लोगों से मोटी रकम वसूल रहे 12 अवैध एजैंटों को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से काबू कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। ए.सी.पी. सैंट्रल सङ्क्षतद्र चड्ढा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि...
जालंधर(सुधीर): पासपोर्ट बनवाने के लिए लोगों की फाइल भरने के नाम पर लोगों से मोटी रकम वसूल रहे 12 अवैध एजैंटों को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से काबू कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। ए.सी.पी. सैंट्रल सङ्क्षतद्र चड्ढा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पासपोर्ट दफ्तर के पास अरोड़ा प्राइम टावर के बाहर कुछ लोगों द्वारा एक ग्रुप बनाया गया है जो पासपोर्ट दफ्तर में पासपोर्ट बनवाने आने वाले लोगों से फाइल भरने के नाम पर निर्धारित राशि से कई गुणा अधिक राशि वसूलते हैं।
इस पर पुलिस पार्टी ने अरोड़ा प्राइम टावर व नकोदर चौक के पास स्थित आकाश एकैडमी के बाहर करीब 12 अवैध एजैंटों को काबू कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। ये पकड़े गए:उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों की पहचान जोगिंद्र कपूर निवासी मकसूदां, गुरिंद्र सिंह निवासी जैतेवाली, सतीश कुमार निवासी गुज्जां, शमी हीर निवासी गांव नानक पिंडी, मेजर सिंह व कुलवंत सिंह निवासी हरदोफराला, अश्विनी कुमार निवासी बस्ती नौ, विशाल व रवि निवासी जमशेर, दीपक निवासी आबादपुरा, अजय कुमार निवासी सोढल रोड, विरल निवासी वडाला चौक के रूप में हुई है।