Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Nov, 2017 11:47 AM
प्रदेश में हिंदू नेताओं पर लगातार हो रहे हमलों के बाद जहां जिला प्रशासन की तरफ से हिंदू नेताओं की सिक्योरिटी बारे रिव्यू किया जा रहा है, वहीं शहर में आर.एस.एस. की लगने वाली शाखाओं की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। हालांकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के...
पटियाला(बलजिन्द्र): प्रदेश में हिंदू नेताओं पर लगातार हो रहे हमलों के बाद जहां जिला प्रशासन की तरफ से हिंदू नेताओं की सिक्योरिटी बारे रिव्यू किया जा रहा है, वहीं शहर में आर.एस.एस. की लगने वाली शाखाओं की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। हालांकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रदेश प्रमुख जगदीश गगनेजा की हत्या के बाद शाखाओं की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी, परंतु लुधियाना के आर.एस.एस. प्रमुख गोसाईं की हत्या के बाद अब सुरक्षा और भी बढ़ा दी गई है।
जानकारी के मुताबिक जहां सुबह और शाम के समय लगने वाली शाखाओं पर पुलिस तैनात होती है, वहीं पुलिस यह नजर भी रख रही है कि शाखा समाप्त होने के बाद स्वयंसेवक अपने घर तक सुरक्षित पहुंचते हैं। हालांकि पहले सिर्फ पी.सी.आर. ही तैनात होती थी, परंतु अब संबंधित थानों की फोर्स भी तैनात होती है।
शहर में आर.एस.एस. की 15 स्थानों पर लगती हैं शाखाएं
सिर्फ पटियाला शहर में आर.एस.एस. की 15 शाखाएं लगती हैं। सुबह वाली शाखाओं में चेतना प्रभात, शक्ति प्रभात, सैनिक प्रभात, माधव प्रभात, अभिमन्यु प्रभात, शिवा जी प्रभात, हकीकत राय प्रभात, श्री गुरु नानक प्रभात, आजाद प्रभात शामिल हैं। इसी तरह शाम वाली शाखाओं में प्रताप शाम, चेतना रात्रि, विवेकानंद शाम, विवेकानंद रात्रि, एकता शाम, हकीकत शाम शामिल हैं।