10 माह पूरे करने के बाद भी वादे पूरे नहीं कर पाई कैप्टन सरकार:भाजपा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jan, 2018 12:38 PM

after completing 10 months the government failed to fulfill the promises bjp

कैप्टन सरकार ने अपने 10वें महीने में लोकतंत्र का गला घोंट किसानों को धोखा दिया।

चंडीगढ़(शर्मा):  कैप्टन सरकार ने अपने 10वें महीने में लोकतंत्र का गला घोंट किसानों को धोखा दिया। यह कहना है भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल व प्रदेश सचिव विनीत जोशी का, जो कैप्टन सरकार के 10वें माह की रिपोर्ट पेश कर रहे थे। गौरतलब है कि पंजाब भाजपा कांग्रेस सरकार की हर माह की कारगुजारी पर अपनी टिप्पणी करती आ रही है। 

 

म्युनिसिपल चुनाव में सरकारी तंत्र खासकर पंजाब पुलिस का दुरुपयोग किया गया वो भी विशेष तौर पर कैप्टन के अपने शहर पटियाला में जीत दर्ज करने के लिए लोकतंत्र की हत्या की गई। उन्होंने कहा कि किसानों की पहली कर्ज माफी किश्त जारी कर किसानों से धोखा किया गया।

 

 कैप्टन सरकार के 10 माह में अब तक 368 किसान आत्महत्या कर चुके हैं और अगर कैप्टन अमरेंद्र अब भी न जागे तो पंजाब किसानों का शमशान बन जाएगा। 

 

'जो कहा-वो किया' का बोर्ड लगाकर, कैप्टन ने 7 जनवरी  को मानसा में सफेद झूठ बोला। भाजपा ने कहा कि कैप्टन ने किसानों से कहा था कि पूर्ण कर्जा माफ करेंगे। खुदकुशी करने वाले किसान के परिवार को 10 लाख मुआवजा देंगे,प्राकृतिक आपदा से नुक्सान पर 20 हजार प्रति एकड़ मुआवजा देंगे,आत्महत्या कर चुके किसानों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा व मुफ्त होस्टल और विधवाओं की स्किल डिवैल्पमैंट के लिए केन्द्र, पांच लाख तक की लाइफ तथा हेल्थ बीमा करेंगे पर किया तो अब तक नहीं। 

 

दलितों से कहा था कि 50,000 तक का बकाया कर्ज माफ करेंगे लेकिन आज तक कांग्रेस हर वादे से नाकामयाब रही।
  
  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!