Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Jul, 2017 02:18 AM
परागपुर जी.टी. रोड पर बडिंग़ा गेट के नजदीक आज सुबह अज्ञात ...
जालंधर(महेश): परागपुर जी.टी. रोड पर बडिंग़ गेट के नजदीक आज सुबह अज्ञात वाहन के नीचे कुचले जाने से एक्टिवा सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया जिसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों किसी धार्मिक स्थान पर जा रहे थे।
मौके पर पहुंची थाना रामा मंडी की पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। उसकी पहचान अमिताभ बवेजा पुत्र गुरदयाल बवेजा निवासी सैंट्रल टाऊन व घायल व्यक्ति की पहचान देवेन्द्र कुमार निवासी पक्का बाग जालंधर के रूप में हुई है।