Edited By Updated: 22 Apr, 2017 11:21 AM
मंत्री बनने के बाद साधु सिंह धर्मसोत अाज पहली बार चंडीगढ़ के सैक्टर 15 स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। इस मौके उन्होंने स्व.इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सरदार बेअंत सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
चंडीगढ़ः मंत्री बनने के बाद साधु सिंह धर्मसोत अाज पहली बार चंडीगढ़ के सैक्टर 15 स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। इस मौके उन्होंने स्व.इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सरदार बेअंत सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान एस.वाई.एल. के मुद्दे पर धर्मसोत ने कहा कि पंजाब के पास अपने लिए पानी नहीं है वह किसी और को क्या देगा। पंजाब में बढ़ रहें गैंगस्टरों के अातंक पर उन्होंने कहा जल्द ही पंजाब में सक्रिय गैंगस्टरों का सफाया हो जाएगा। विक्की गौंडर जैसे अपराधी कब तक फरार रहेंगे।
इस दौरान साधु सिंह धर्मसोत ने कैप्टन अमरेंद्र सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि कैप्टन जो करते है सही करते है। बादल सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने एस.सी. फण्ड में अनिमियताएं बरती हम एस.सी. फंड का पूरा पैसा एस.सी. पर भी खर्च करेंगे। धर्मसोत ने कैप्टन द्वारा वी.वी.आई.पी. सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी वापिस लेने के फैसले का भी स्वागत किया।