Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Aug, 2017 05:03 PM
पुलिस की लापरवाही से लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाला आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया।
जालंधर(राजेश):पुलिस की लापरवाही से लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाला आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया।
जानकारी के अनुसार पी.सी.आर. पुलिस ने माडल टाउन से 2 स्नैचरों को गिरफ्तार किया था। पी.सी.आर. पुलिस ने आरोपियों को माडल टाउन पुलिस के एस.एच.ओ. सुभाष चंद्र के हवाले कर दिया था। ए.एस.आई. सुखदेव सिंह तथा हवलदार बलदेव सिंह जब आरोपियों से पूछताछ कर रहे थे तो उनमें से लखविंद्र लाडी निवासी संगत सिंह नगर उनको धक्का देकर फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस कस्टडी में से आरोपी के भागने पर ए.एस.आई. और हवलदार को सस्पेंड कर दिया गया है।