Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Sep, 2017 09:44 AM
एक युवक ने थाना मेहता के ए.एस.आई. पर अवैध रूप से हिरासत में रखने और हथकड़ी लगाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित बलविन्द्र सिंह पुत्र साधु सिंह ने बताया कि उसका जीजा जिन्दर सिंह उसके घर के बाहर ही ढाबे की आड़ में अवैध शराब बेचने का काम करता है।
चौक मेहता(स.ह.): एक युवक ने थाना मेहता के ए.एस.आई. पर अवैध रूप से हिरासत में रखने और हथकड़ी लगाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित बलविन्द्र सिंह पुत्र साधु सिंह ने बताया कि उसका जीजा जिन्दर सिंह उसके घर के बाहर ही ढाबे की आड़ में अवैध शराब बेचने का काम करता है।
वह अवैध शराब को छिपाने के लिए उनके घर आ जाता है। एक्साइज विभाग छापेमारी दौरान उनके घर की भी तलाशी लेता है जिससे उन्हें बदनामी झेलनी पड़ती है। उसने अपने जीजा को कई बार ऐसा करने से रोका पर नहीं माना।
गत रात लगभग 11 बजे उसकी इसी बात को लेकर अपने जीजा से कहासुनी हो गई। इस दौरान उसके जीजा की मदद के लिए आए ए.एस.आई. ने बिना किसी पूछताछ के उसके हाथ पीछे करके उसे हथकड़ी लगा दी तथा उसे जमीन पर गिरा कर लाठी से पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, ए.एस.आई. उसे थाने ले गया और वहां उसे पीटते हुए हवालात में बंद कर दिया। उसे सुबह गांव के लोगों ने पुलिस हिरासत से छुड़वाया। बलविन्द्र सिंह ने उच्च पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।