Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Sep, 2017 02:02 PM
फाजिल्का उपमंडल के गांव सुरेशवाला के निकट स्थित सीमा सुरक्षा बल के मुख्यालय के पास मोटरसाइकिल व साइकिल के बीच हुई टक्कर में पति-पत्नी घायल हो गए।
फाजिल्का(लीलाधर): फाजिल्का उपमंडल के गांव सुरेशवाला के निकट स्थित सीमा सुरक्षा बल के मुख्यालय के पास मोटरसाइकिल व साइकिल के बीच हुई टक्कर में पति-पत्नी घायल हो गए।
सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कृष्ण लाल (70) वासी गांव सुरेश वाला ने बताया कि वह आज प्रात: लगभग 7.30 बजे अपनी पत्नी इमरती (65) के साथ साइकिल पर गांव के निकट स्थित सेना के मुख्यालय में पशुओं के लिए चारा लेने के लिए जा रहा था। जब वे दोनों मुख्यालय के निकट पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक मोटरसाइकिल चालक ने उनके साइकिल में टक्कर मार दी जिससे वे दोनों गिर गए और घायल हो गए।
टक्कर होने पर सेना के जवानों ने उन लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। सड़क दुर्घटना में उसके सिर पर व उसकी पत्नी के हाथों व शरीर पर चोटें आई हैं।