Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Dec, 2017 08:59 AM
दिहाड़ी के पैसे लेने गए एक व्यक्ति को गांव के ही व्यक्ति ने मारपीट कर अपने घर से घायल व्यवस्था में बाहर फैंक दिया, जिसके बाद उसके ऊपर से अंधेरा होने के कारण बोलैरो गुजर गई, जिसके कारण वह घायल हो गया। जबकि अस्पताल में दाखिल करवाने उपरांत इलाज दौरान...
गुरदासपुर (दीपक): दिहाड़ी के पैसे लेने गए एक व्यक्ति को गांव के ही व्यक्ति ने मारपीट कर अपने घर से घायल व्यवस्था में बाहर फैंक दिया, जिसके बाद उसके ऊपर से अंधेरा होने के कारण बोलैरो गुजर गई, जिसके कारण वह घायल हो गया। जबकि अस्पताल में दाखिल करवाने उपरांत इलाज दौरान उसकी मृत्यु हो गई। वहीं पुलिस की ओर से बोलैरो में सवार 2 महिलाओं सहित 5 लोगों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल गुरदासपुर में मृतक मंगल सिंह के पिता ज्ञान सिंह निवासी कजाला ने बताया कि उसका बेटा मंगल सिंह कंबाइन चलाता था। गांव के ही प्यारा सिंह से & हजार रुपए पिछले & महीनों से लेने थे, जिसके कारण वह गत दिनों उनके घर से पैसे लेने के लिए गया, मगर उन्होंने पैसे देने की बजाय उसकी मारपीट की तथा उसे घायल व्यवस्था में घर से बाहर फैंक दिया। उस वक्त एक बोलैरो, (नं. पी.बी.0 एफ.9740) जिसमें 5 लोग सवार थे, ने मंगल सिंह के ऊपर निकाल दी, जिसके कारण वह गंभीर घायल हो गया, जिसके चलते उसे सिविल अस्पताल गुरदासपुर में लाया गया, जिसके बाद आज उसकी इलाज दौरान मृत्यु हो गई।