Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Nov, 2017 05:29 PM
जीरा-फतेहगढ़ पंजतूर रोड पर स्थित गांव शाहवाला नजदीक बस्ती पंजाब सिंह वाली को जाती लिंक सड़क के मोड़ पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
जीरा (अकालियांवाला): जीरा-फतेहगढ़ पंजतूर रोड पर स्थित गांव शाहवाला नजदीक बस्ती पंजाब सिंह वाली को जाती लिंक सड़क के मोड़ पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार गांव बेरीवाला कादरबाद के निवासी हरजीत सिंह पुत्र श्याम सिंह (65) अपने स्पलैंडर मोटरसाइकिल पर जीरा को जा रहा था, जब वह बस्ती पंजाब सिंह वाली लिंक सड़क से जीरा फतेहगढ़ पंजतूर रोड पर चढऩे लगा, तो एक तेज रफ्तर अज्ञात कार ने उसको कुचल दिया, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी जीरा मौके पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शी सरपंच बलदेव सिंह धालीवाल ने बताया कि मृतक दुर्घटना के बाद बहुत समय तक तड़पता रहा, जबकि एम्बुलैंस को फोन करने पर वह समय पर नहीं पहुंची।