सड़क दुर्घटनाओं में एक की मृत्यु, एक घायल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Oct, 2017 09:53 AM

accident

फाजिल्का उपमंडल के गांव राणा के मोड़ के निकट तथा अनाज  मंडी के निकट हुई 2 सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई व एक व्यक्ति घायल हो गया।  सिविल अस्पताल में मृतक रणजीत सिंह (60) वासी गांव झोक डिप्पूलाना के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि...

फाजिल्का (नागपाल): फाजिल्का उपमंडल के गांव राणा के मोड़ के निकट तथा अनाज  मंडी के निकट हुई 2 सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई व एक व्यक्ति घायल हो गया।  सिविल अस्पताल में मृतक रणजीत सिंह (60) वासी गांव झोक डिप्पूलाना के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि रणजीत सिंह खेत में कार्य के लिए रखे एक व्यक्ति के साथ गत रात्रि लगभग 9 बजे अपने मोटरसाइकिल पर गांव से फाजिल्का की अनाज मंडी में धान तुलवाने के लिए आ रहा था।

जब वे दोनों फाजिल्का-फिरोजपुर मार्ग पर स्थित गांव राणा के निकट पहुंचे तो उनकी सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली के साथ टक्कर हो गई, जिस कारण रणजीत सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक का आज स्थानीय सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। इसके अतिरिक्त स्थानीय अनाज मंडी के निकट ट्रक के साथ टक्कर होने से एक रेहड़ी चालक घायल हो गया।

सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती संजीव कुमार (40) वासी राधास्वामी कालोनी ने बताया कि वह स्थानीय अनाज मंडी के गेट नंबर 2 के निकट चने-कुल्चे बेचने का कार्य करता है। गत दोपहर लगभग 3 बजे जब वह अपना कार्य समाप्त कर रेहड़ी लेकर वापस अपने घर को जा रहा था तो अनाज मंडी के गेट के निकट पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया और घायल हो गया। टक्कर में उसके सिर व शरीर पर चोटें आई हैं और उसे उपचार के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!