Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Oct, 2017 09:55 AM
एक कार ने रिक्शा चालक को कुचल दिया, जबकि अन्य हादसों में 3 लोग घायल हो गए। जानकारी अनुसार मुल्तानियां रोड पर एक तेज रफ्तार कार
भटिंडा(पायल): एक कार ने रिक्शा चालक को कुचल दिया, जबकि अन्य हादसों में 3 लोग घायल हो गए। जानकारी अनुसार मुल्तानियां रोड पर एक तेज रफ्तार कार चालक रिक्शा को कुचलता हुआ फरार हो गया। हादसे में रिक्शा चालक गंभीर घायल हो गया। घायल की पहचान सोनू (40) पुत्र तोता राम निवासी फिरोजपुर के तौर पर हुई।
इधर, रात्रि थर्मल फाटक निकट एक मोटरसाइकिल सवार मग्घर सिंह (40) पुत्र गुरबचन सिंह निवासी गांव त्यौणा इनोवा गाड़ी से टकराकर गंभीर चोटिल हो गया। वहीं मुल्तानियां पुल पर दो मोटरसाइकिल सवार ट्रक से टकराकर घायल हो गए, जिनकी पहचान प्रीतम सिंह (30) व विशाल शर्मा (25) निवासी लाल सिंह बस्ती के तौर पर हुई। इसके अलावा संस्था सदस्यों ने एक 3 वर्षीय बच्ची सुलोचना पुत्री दिवाकर निवासी अमरपुरा बस्ती को गंभीरावस्था में अस्पताल पहुंचाया।