Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Jun, 2017 04:21 PM
शहर स्थित डेरा सच्चा सौदा में पेड़ गिरने से 15 के करीब लोग घायल हो गए।
फिरोजपुरः फिरोजपुर के हुसैनीवाला रोड पर स्थित डेरा सच्चा सौदा में चल रहे निर्माण कार्य दौरान दीवार के साथ लगे पेड़ के गिरने से डेरे के करीब 15 श्रद्धालु घायल हो गए जिनमें से पांच गंभीर घायलों को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
वहीं सिविल अस्पताल की डाक्टर आंचल ने बताया कि 15 के करीब घायल यहां पहुंचे जिसमे से 10 का इलाज यहां किया गया जबकि 5 गम्भीर घायलों को फिरोजपुर भेजा गया। घायल डेरा प्रेमियों का कहना है कि डेरे में नाम चर्चा हाल की दीवार का काम चल रहा था कि अचानक दीवार के साथ लगाया पेड़ गिर गया।