Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Nov, 2017 01:31 PM
सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को अज्ञात कार चालक ने जोरदार टक्कर मारी दी, जिस कारण वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। साहनेवाल पुलिस ने मृतक के ठेकेदार की शिकायत पर अज्ञात कार चालक को नामजद कर जांच शुरू...
साहनेवाल/कोहड़ा: सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को अज्ञात कार चालक ने जोरदार टक्कर मारी दी, जिस कारण वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। साहनेवाल पुलिस ने मृतक के ठेकेदार की शिकायत पर अज्ञात कार चालक को नामजद कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान दिनेश यादव पुत्र परिखन यादव निवासी फौजी कालोनी फोकल प्वाइंट के रूप में हुई है।
ठेकेदार राज कुमार ने बताया कि गत 18 नवम्बर को दिल्ली जी.टी. रोड पर एक अज्ञात कार चालक ने दिनेश को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। दिनेश को घायलावस्था में अस्पताल ले जाया गया, यहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।