Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Oct, 2017 03:29 PM
भुच्चो-भटिंडा रोड पर मार्बल मार्कीट के नजदीक 2 कारों की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई जबकि 4 अन्य गंभीर घायल हो गए।
भुच्चो मंडी(नागपाल): भुच्चो-भटिंडा रोड पर मार्बल मार्कीट के नजदीक 2 कारों की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई जबकि 4 अन्य गंभीर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गांव तुंगवाली का एक परिवार अपनी कार पर गुरुद्वारा गुंमटसर में परिवार की एक वृद्ध महिला की अस्थियां विसर्जित करके गांव वापस लौट रहा था।
मार्बल मार्कीट के नजदीक लिंक सड़क से मेन सड़क पर चढ़ते समय उनकी कार भटिंडा से जा रही एक अन्य कार के साथ टकरा गई। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई जबकि कार में सवार 2 महिलाएं व 2 पुरुष गंभीर घायल हो गए। इनमें से 3 की हालत को गंभीर देखते हुए एक को मैक्स अस्पताल तथा 2 को ऑर्थो केयर अस्पताल बङ्क्षठडा रैफर कर दिया गया।