Edited By Updated: 30 Mar, 2017 11:03 AM
थाना अर्बन एस्टेट की पुलिस ने नाबालिगा को विवाह का झांसा देकर फुर्र होने के आरोप में गुरजीत सिंह निवासी गांव काठगढ़ के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पटियाला(बलजिन्द्र): थाना अर्बन एस्टेट की पुलिस ने नाबालिगा को विवाह का झांसा देकर फुर्र होने के आरोप में गुरजीत सिंह निवासी गांव काठगढ़ के खिलाफ केस दर्ज किया है। लड़की की माता द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार उक्त व्यक्ति उसकी 14-15 वर्ष की लड़की को घर से बहला-फुसला कर विवाह का झांसा देकर ले गया। पुलिस ने 363 व 366ए आई.पी.सी. के तहत केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।