Edited By Updated: 10 Dec, 2016 09:27 PM
आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब प्रदेश संयोजक गुरप्रीत सिंह घुग्गी को बटाला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा है।....
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब प्रदेश संयोजक गुरप्रीत सिंह घुग्गी को बटाला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा है।
पार्टी ने राज्य विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों की सातवीं सूची में चार और नामों की घोषणा की। घुग्गी के अलावा पार्टी ने सुखवंत सिंह पड्डा को कपूरथला, अतुल नागपाल को अबोहर और सुविंदर सिंह मान को सरदूलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से टिकट दी है। पार्टी 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए अब तक अपने 100 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।