Edited By Updated: 22 Apr, 2017 07:01 PM
आम आदमी पार्टी ने स्टार प्रचारक और संगरूर से संसद भगवंत मान से किनारा क...
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी ने स्टार प्रचारक और संगरूर से संसद भगवंत मान से किनारा कर लिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में भगवंत मान ने काफी मेहनत की थी। इस दौरान उन्होंने 100 से भी अधिक रैलियां की थी। जबकि इस के उलट दिल्ली के 23 अप्रैल को होने वाले एम.सी.डी. चुनाव में भगवंत मान ने एक भी चुनावी रैली नहीं की।
केवल दिल्ली में ही नहीं बल्कि पंजाब में भी आप आदमी पार्टी की गतिविधियों से भगवंत मान गायब हैं। इस की मिसाल शनिवार को चंडीगढ़ में हुई पार्टी की पंजाब इकाई की मीटिंग में देखने को मिली जहां भगवंत मान के अलावा पार्टी की सीनियर लीडरशिप मौजूद रही।
यहां यह भी बताने योग्य है कि फेसबुक पर सक्रिय रहने वाले भगवंत मान इन दिनों सोशल मीडिया पर भी कम ही नजर आ रहे हैं। इस बारे पंजाब केसरी की ओर से जब भगवंत मान के साथ फोन पर बातचीत की गई तो उन्होंने जवाब देते हुए कुछ भी लिखने के बारे में बोल दिया।