मानसा में आम आदमी पार्टी दोफाड़ होने की कगार पर

Edited By Updated: 05 Dec, 2016 09:23 AM

aam aadmi party divided in two parts

पंजाब में अपनी सरकार बनाने के सपने संजोए बैठी आम आदमी पार्टी अब दोफाड़ की कगार पर है। आज पार्टी अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल को

मानसा(जस्सल): पंजाब में अपनी सरकार बनाने के सपने संजोए बैठी आम आदमी पार्टी अब दोफाड़ की कगार पर है। आज पार्टी अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल को एस.सी., एस.टी. विंग के सैक्टर इंचार्ज विंदर सिंह मौजिया, सर्कल इंचार्ज जुगराज सिंह दोदड़ा, बूथ इंचार्ज छज्जू सिंह व पार्टी नेता भगवान सिंह काहनगढ़ ने अपने साथियों समेत इस्तीफे भेजे। इस उपरांत पार्टी से इस्तीफा देने वाले पार्टी वर्करों व नेताओं की एक 
बैठक हुई। 

 

इस्तीफा देने वाले एस.सी. विंग के ज्वाइंट सचिव बलदेव सिंह घोड़ेवाला व शहरी चेयरमैन सतपाल सिंगला ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के संविधान को छिक्के टांग कर वर्करों के मान-सम्मान को भारी ठेस पहुंचाई है। आज पार्टी के ईमानदार वर्कर गलत नीतियों के कारण सड़कों पर केजरीवाल व दिल्ली से आई ठगों की टोली के पुतले जला रहे हैं। 

 

दिल्ली से आए 5-6 नेताओं की बदौलत पार्टी बिखर चुकी है और जल्द ही पंजाब में ‘आप’ के दोफाड़ होने पर बड़ा सियासी धमाका हो सकता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के दुर्गेश पाठक, संजय सिंह व रोमी भाटी ने पार्टी का सत्यानाश कर दिया है। ईमानदार कहलाने वाली पार्टी आज इन नेताओं की बदौलत भ्रष्टाचार की दलदल में फंस गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि लाखों व करोड़ों रुपए लेकर धनाढ्यों व भ्रष्ट उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में लाया जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!