AAP और लोक इंसाफ पार्टी ने DC दफ्तर के बाहर लोगों को मुफ्त बांटे आलू

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Nov, 2017 12:16 PM

aam aadmi party

किसानों को आलू की फसल का पूरा मूल्य दिलवाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी और लोक इंसाफ पार्टी द्वारा डी.सी. दफ्तर फिरोजपुर के बाहर रोष प्रदर्शन कर लोगों को मुफ्त में आलू बांटे गए।  रोष प्रकट करते हुए जसबीर सिंह भुल्लर, स्वराज सिंह गोरा, करतार सिंह...

फिरोजपुर(कुमार): किसानों को आलू की फसल का पूरा मूल्य दिलवाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी और लोक इंसाफ पार्टी द्वारा डी.सी. दफ्तर फिरोजपुर के बाहर रोष प्रदर्शन कर लोगों को मुफ्त में आलू बांटे गए।  रोष प्रकट करते हुए जसबीर सिंह भुल्लर, स्वराज सिंह गोरा, करतार सिंह बधनी जैमल सिंह, करतार सिंह, मनप्रीत कौर, चानन सिंह और दरबारा सिंह आदि ने कहा कि आज का किसान कर्जे में डूब कर आत्महत्या कर रहा है और केन्द्र व राज्य सरकार किसानों की समस्याओं व मांगों को लेकर अनजान बनी हुई है।

उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि किसानों को आलू की फसल का पूरा मूल्य नहीं मिल रहा है, जबकि स्टोरों में पड़े आलुओं का किसानों को पूरा बनाता किराया एडवांस में देना पड़ रहा है और किसान बहुत बड़े नुक्सान में जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को कर्जा मुक्त और खुशहाल बनाने के लिए केन्द्र सरकार किसानों को आलू सहित सभी फसलों का पूरा मूल्य दे, किसानों के सारे कर्जे खत्म करे और किसानी से संबंधित महंगी की गई सभी चीजों और खादों आदि के रेट कम करे। लोक इंसाफ पार्टी और आम आदमी पार्टी के कार्यकत्र्ताओं ने सड़क पर आलू फैंकें। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!