सऊदी अरब में फंसे बिहार के युवक के लिए कालिया ने सुषमा से लगाई गुहार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Sep, 2017 08:37 AM

a young man stranded in saudi arabia  went to sushma

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री पंजाब मनोरंजन कालिया ने सऊदी अरब में फंसे बिहार के युवक लंकेश कुमार मंडल को बचाने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से गुहार लगाई है।

जालंधर (पाहवा): भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री पंजाब मनोरंजन कालिया ने सऊदी अरब में फंसे बिहार के युवक लंकेश कुमार मंडल को बचाने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से गुहार लगाई है।

मीडिया से बातचीत में कालिया ने कहा कि उन्हें एक वीडियो 31 अगस्त 2017 को मिली जिसमें लंकेश कुमार मंडल जोकि बिहार से है, ने अपनी मुश्किलों की व्यथा बताई है। उन्होंने कहा कि वह 9 महीने पहले सऊदी अरब नौकरी के सिलसिले में आया था और उसे ट्रक-ट्राला चलाने के 1200 रियाल प्रति माह वेतन के तौर पर मिलते थे। परन्तु पहले 4 महीने 1000 रियाल महीना तनख्वाह मिली और उसके बाद कभी 200 रियाल तो कभी 400 रियाल दिया गया। उसके बाद से वेतन नहीं दिया जा रहा है।लंकेश ने वीडियो में कहा है कि वह पैसे मांगता है तो पिटाई की जाती है और उसके ऊपर एक व्यक्ति निगरानी के लिए भी लगाया गया है।

उसने अपने मालिक का नाम अब्दुल्ला खतानी बताया और उसका मोबाइल नंबर भी दिया है तथा अपना पता भी बताया है। लंकेश ने वीडियो में मदद की गुहार लगाई है।कालिया ने कहा कि वीडियो मिलने के बाद उन्होंने विदेश मंत्रालय में सम्पर्क किया तथा शुक्रवार की रात उन्हें विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने फोन कर पूरी जानकारी हासिल की है। उन्होंने शीघ्र इस मामले में कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

हवाई अड्डे का नाम बदलने में कोई हर्ज नहीं
आदमपुर हवाई अड्डे का नाम बदले जाने की कांग्रेस की मांग पर मनोरंजन कालिया ने कहा कि वैसे तो नाम बदले जाने में कुछ हर्ज नहीं है लेकिन संभवत: इस संबंध में नागरिक विमानन मंत्रालय के कुछ नियम कानून होते हैं जिनके तहत नाम रखे जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्हें अधिक जानकारी नहीं है।

पार्टी कहेगी तो अध्यक्ष बनने में एतराज नहीं
पंजाब भाजपा के अध्यक्ष पद के लिए अगर पार्टी कहेगी तो उन्हें कोई एतराज नहीं है। मनोरंजन कालिया ने पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि अध्यक्ष कौन होगा यह तो केंद्रीय हाईकमान को तय करना है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले भी संगठन में काम किया है तथा पार्टी जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी उसे वह निभाएंगे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!