Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Aug, 2017 03:22 PM
सिविल सर्जन डा. रेणु सूद द्वारा आज दोपहर सिविल अस्पताल का जब औचक निरीक्षण किया गया तो अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।
होशियारपुर (जैन): सिविल सर्जन डा. रेणु सूद द्वारा आज दोपहर सिविल अस्पताल का जब औचक निरीक्षण किया गया तो अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।
दोपहर 12 बजे के करीब जब वह अस्पताल के दुर्घटना विभाग में पहुंचीं तो भीषण गर्मी के चलते मरीज तड़प रहे थे। एयरकंडीशन भी काम नहीं कर रहा था। हालांकि ऑक्सीजन के सिलैंडर पर्याप्त मात्रा में मौजूद थे लेकिन कुछ एक सिलैंडर ठीक तरह काम नहीं कर रहे थे। डा. रेणु सूद ने इसका कड़ा नोटिस लेते हुए सिलैंडरों को तुरंत दुरुस्त करवाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने इन अव्यवस्थाओं को लेकर स्टाफ की खूब ङ्क्षखचाई की।
सिविल सर्जन ने अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीजों व उनके पारिवारिक सदस्यों के साथ भी बातचीत की। सिविल अस्पताल में पशुओं के जमावड़े को लेकर भी सिविल सर्जन ने इसका कड़ा नोटिस लिया तथा 2 दिन के भीतर व्यवस्था ठीक करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएं। इस मौके जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. सेवा सिंह, डिप्टी मैडीकल कमिश्नर डा. सतपाल गोजरा, एस.एम.ओ. डा. अवनीश सूद व डा. ओ.पी. गोजरा भी मौजूद थे।