Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Oct, 2017 07:45 PM
अाप ने कई शादियां देखी होंगी लेकिन एेसी शादी शायद ही अाप ने देखी हो। जी हां, इस अनोखी शादी में ...
मोहालीः अाप ने कई शादियां देखी होंगी लेकिन एेसी शादी शायद ही अाप ने देखी हो। जी हां, इस अनोखी शादी में दुल्हन के हाथ पैर नहीं है आैर दूल्हे का एक पैर खराब है। इसके बावजूद दोनों के हाैसले इतने बुलंद थे कि दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला किया।
जानकारी के मुताबिक आदर्श नगर निवासी विनोद और लक्ष्मी ने डेढ़ साल तक चली मुलाकातों के बाद एक दूसरे को जीवनसाथी चुन लिया और शादी कर ली। लक्ष्मी के बचपन से ही न दोनों हाथ हैं और न दोनों पांव हैं। मां ने उसकी शादी को लेकर आस छोड़ दी थी, लेकिन भगवान के मंदिर में लक्ष्मी को विनोद के रूप में अपना जीवनसाथी मिल गया। विनोद का एक पैर काम नहीं करता। वो बैसाखी के सहारे चलते हैं।
एक संस्था चलाने वाले अशोक कुमार ने इनकी फैमिली से बात की और शादी के लिए मनाया। वहीं एक दूसरे का हाथ थामकर लक्ष्मी और विनोद बेहद खुश हैं। दोनों अब एक दूसरे को पूरा महसूस कर रहे हैं।विनोद बताते हैं कि लक्ष्मी से उनकी मुलाकात मंदिर में हुई थी। बातचीत का दौर शुरू हुआ और करीब डेढ़ साल से हम एक दूसरे से मिल रहे थे। मुलाकातों का दौर कब प्यार में बदल गया, पता नहीं चला। आखिरकार हम दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। मोहाली में हुई इस अनोखी शादी के कई लोग शामिल हुए आैर जोड़े को आशीर्वाद दिया।