Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jun, 2017 03:16 PM
गत शाम एक 37 वर्षीय नौजवान सुरेश कुमार पुत्र गेरा राम निवासी चंदभान, बाजाखाना से अपने घर चंदभान की ओर स्कूटर पर जा रहा था। गांव सेढा सिंह वाला के पास अचानक जोरदार आंधी चलने लगी। सड़क के किनारे लगा हुआ वृक्ष सड़क पर गिर गया।
जैतो (जिंदल): गत शाम एक 37 वर्षीय नौजवान सुरेश कुमार पुत्र गेरा राम निवासी चंदभान, बाजाखाना से अपने घर चंदभान की ओर स्कूटर पर जा रहा था। गांव सेढा सिंह वाला के पास अचानक जोरदार आंधी चलने लगी। सड़क के किनारे लगा हुआ वृक्ष सड़क पर गिर गया।
अंधेरा होने के कारण स्कूटर सवार को वृक्ष का पता नहीं चला व स्कूटर इस वृक्ष से टकरा गया जिससे स्कूटर सवार गंभीर रूप में घायल हो गया। किसी राहगीर ने एम्बुलैंस 108 पर फोन करके इस दुर्घटना बारे में बताया। तुरंत ही एम्बुलैंस के ड्राइवर राजविंद्र सिंह व ई.एम.टी. शवनीत शर्मा घटनास्थान पर पहुंचे और घायल नौजवान को सिविल अस्पताल जैतो में पहुंचाया।
नौजवान की हालत गंभीर होने कारण अस्पताल में तैनात डाक्टरों की टीम द्वारा उसे मैडीकल कालेज फरीदकोट के लिए रैफर कर दिया गया।