Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Feb, 2018 05:34 PM
थाना बडाली आला सिंह की पुलिस ने एक व्यक्ति को 21 किलो गांजे समेत काबू करने में सफलता हासिल की है।...
फतेहगढ़ साहिब: थाना बडाली आला सिंह की पुलिस ने एक व्यक्ति को 21 किलो गांजे समेत काबू करने में सफलता हासिल की है।
यह जानकारी देते हुए एस.पी. जांच हरपाल सिंह तथा डी.एस.पी. जांच दलजीत सिंह खख ने बताया कि जिला पुलिस मुखी अलका मीना के आदेशों पर चलाई नशा विरोधी मुहिम तहत थाना बडाली आला सिंह मुखी सरबजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस चौंकी खेड़ा के इंचर्जा मेजर सिंह तथा सहायक थानेदार जतिन्द्रपाल सिंह ने पुलिस पार्टी समेत गांव पतारसी के पास जी.टी. रोड के साथ पड़ते सर्विस रोड पर गशत व चैकिंग दौरान अरशदीप सिंह पुत्र लेट गुरमीत सिंह निवासी गांव ढींडसा, जिला लुधियाना को शक के आधार पर रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 21 किलो गांजा बरामद हुआ। उन्होनें बताया कि पुलिस टीम ने अरशदीप सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना बडाली आला सिंह में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 20-61-85 तहत मामला दर्ज किया है।