Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Dec, 2017 03:28 PM
मोहाली के मटोर थाने में शुक्रवार सुबह एक आरोपी ने लॉकअप में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। बहन से छेड़छाड़ करने वाले युवक मनोज को चाकू मारने के आरोपी प्रवीण कुमार (31) निवासी नूरपुरबेदी श्री आनंदपुर साहिब ने मटौर थाने की हवालात में शुक्रवार तड़के फंदा...
मोहाली : मोहाली के मटोर थाने में शुक्रवार सुबह एक आरोपी ने लॉकअप में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। बहन से छेड़छाड़ करने वाले युवक मनोज को चाकू मारने के आरोपी प्रवीण कुमार (31) निवासी नूरपुरबेदी श्री आनंदपुर साहिब ने मटौर थाने की हवालात में शुक्रवार तड़के फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रवीण को पुलिस ने वीरवार को युवक को चाकू मारने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
हवालात में मृतक के फंदा लगाने के बारे में थाने के कर्मचारियों को सुबह 5 बजे पता चला। इसके बाद आलाधिकारियों को जानकारी दी गई। मौके पर ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट हरदीप सिंह पहुंचे। मामले की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। घटना के बाद थाना प्रभारी, आईओ, डयूटी अफसर और थाने में मौजूद कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए। फिलहाल युवक का शव फेज-6 के सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। मृतक नूरपुरबेदी बस स्टैड पर मोबाइल की दुकान चलाता था।
रजाई के गिलाफ से बनाया फंदा
एसपी हरबीर सिंह अटवाल ने बताया कि प्रवीण ने फंदा लगाने के लिए अपनी रजाई के गिलाफ को फाड़ा और उसके टुकड़ों की रस्सी बनाई। रस्सी को हवालात की छत में लगे पंखे के साथ बाधकर लटक गया। उन्होंने मामले की न्यायिक जाच चल रही है।
कई बहन से छेड़छाड़ न करने को चेताया था
प्रवीण कुमार ने वारदात के बाद बताया था कि उसकी बहन मोहाली में जॉब करती है। मनोज उससे छेड़छाड़ करता था। कई बार मनोज को ऐसा करने से मना किया था, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसने वीरवार शाम मनोज को बात करने के लिए मार्केट में बुलाया था। वहा दोनों के बहस हुई। इसके बाद उसे चाकू मार दिया था।
चाकू से घायल युवक पीजीआई में उपचाराधीन
प्रवीण वीरवार को आनंदपुर साहिब से बाइक पर आया और फेज-7 की मार्कीट में मनोज के गले पर चाकू से हमला कर दिया। लोगों ने प्रवीण को दबोचकर पुलिस के हवाले किया था। घायल मनोज को स्थानीय लोगों ने उसे पहले प्राइवेट हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। बाद में उसे यहां से पीजीआइ शिफ्ट कर दिया गया था। फिट न होने के कारण उसके बयान शुक्रवार को भी दर्ज नहीं किए जा सके।