एेसा क्या हुअा कि सत्ता गंवाने के बाद किराए पर घर ढूंढ रहे बादल?जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

Edited By Updated: 16 Mar, 2017 10:54 AM

a house for mr badal five time former cm goes house hunting in chandigarh

कभी करोड़ों लुटाते थे अाज किराए के घर में रहने को हुए मजबूर।

जालंधरः कभी करोड़ों लुटाते थे, अाज किराए के घर में रहने को हुए मजबूर। हम बात कर रहे हैं एक एेसी शख्सियत की जिन्होंने 10 साल लगातार पंजाब की सत्ता पर राज किया। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल 5 बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं, लेकिन अाज समय उनके विपरीत चल रहा है।  शायद इसलिए उन्हें किराए का घर ढूंढने के लिए मजबूर होना पड़ रहा हैं। उनका स्टाफ चंडीगढ़ के सैक्टर 8 और उसके आस-पास के इलाके में उनके लिए किराए पर घर ढूंढ रहा है।

 

यही नहीं उनके बेटे और  उपमुख्यमंत्री रहे सुखबीर सिंह बादल को भी मुख्यमंत्री आवास के बगल में स्थित सरकारी बंगला खाली करना पड़ेगा। हालांकि रहने के लिए उन्होंने हाल ही में  उबेर लक्स रिसोर्ट सुखरीवास बनाया है, लेकिन बादल के करीबी सूत्रों का कहना है कि  बादल चंडीगढ़ के बाहरी इलाके में बने रिजॉर्ट में रहने के इच्छुक नहीं है। 
पहले बादल को सी.एम.रहते तथा  विपक्ष का नेता होने के नाते भी बंगला मिलता था लेकिन पंजाब चुनावों में मिली करारी हार के बाद 20 साल में पहली बार वे विपक्ष के नेता भी नहीं रहे। अब उनकी जगह अाम अादमी पार्टी के नेता एच.एस.फुल्का ने ले ली है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!