Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Sep, 2017 11:30 AM
नशा तस्करी के एक मामले में मॉडर्न जेल कपूरथला में सजा काट रहे एक नशा तस्कर की जेल में बीमार होने के बाद अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
कपूरथला(मल्होत्रा): नशा तस्करी के एक मामले में मॉडर्न जेल कपूरथला में सजा काट रहे एक नशा तस्कर की जेल में बीमार होने के बाद अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मृतक के शव को पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में भेज दिया गया।
मृतक का पोस्टमार्टम डाक्टरों के बनाए गए बोर्ड द्वारा किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनजीत कुमार पुत्र निर्मल चंद निवासी गांव सरना राजपूतां, फगवाड़ा जिला कपूरथला को एन.डी.पी.एस. मामले में जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया था जिसे बाद में 12 वर्ष की सजा सुनाने के बाद जेल में भेज दिया।
जेल सूत्रों के अनुसार मनजीत कुमार काफी समय से बीमार चल रहा था। आज जब उसकी तबीयत अधिक खराब हो गई तो उसे जेल से कपूरथला के सिविल अस्पताल में भेजा गया जिस दौरान रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार मॉडर्न जेल में मृतक का चचेरा भाई व उसकी बहन भी बंद हैं। मृतक के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि मनजीत कुमार बीमार चल रहा था व उसकी तबीयत अक्सर खराब रहती थी।