Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Nov, 2017 09:32 AM
पंजाब के नाभा शहर में पीर खाना के पास एक शख्स ने ससुरालियों और पत्नी से तंग आकर सुसाइड कर लिया। मृतक का नाम हरजिंदर सिंह है और उसने गले में फंदा डाल सुसाइड किया है। वहीं, पुलिस को लाश के पास 3 पेज का सुसाइड नोट मिला है।
नाभाः पंजाब के नाभा शहर में पीर खाना के पास एक शख्स ने ससुरालियों और पत्नी से तंग आकर सुसाइड कर लिया। मृतक का नाम हरजिंदर सिंह है और उसने गले में फंदा डाल सुसाइड किया है। वहीं, पुलिस को लाश के पास 3 पेज का सुसाइड नोट मिला है।
इसमें हरजिंदर ने लिखा है कि उसकी शादी 7 दिसंबर 2012 को अमलोह की जशनदीप कौर के साथ हुई थी। उसकी पत्नी के किसी के साथ नाजायज संबंध थे। वह अकसर घर में बहाने लगाकर उस लड़के से मिलने जाती थी। पत्नी को रंगे हाथों पकड़ लिया था।
इस दौरान उसे रंगे हाथों पकड़ भी लिया और उसकी जानकारी ससुराल वालों को दी। लेकिन ससुराल वालों ने उलटा उसी को बुरा भला कहा और जशनदीप को घर बुलाने पर दबाव डालने लगे। बेटे करनवीर को जान से मारने की धमकी से डरकर वो मजबूरन पत्नी जशनदीप को दोबारा घर ले आया। इसके बाद भी पत्नी समझाने पर नहीं सुधरी।
मामले के बारे में एस.एच.ओ. करनैल सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा की लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। इस मामले की पुलिस छानबीन कर रही है।