Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Nov, 2017 06:18 PM
थाना कोटफत्ता पुलिस ने कागज बीनने के बहाने सुनसान प्लाटों व अन्य जगहों से लोहा तथा अन्य सामान चुराने वाली महिलाओं के एक गिरोह को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में अगली कार्रवाई कर रही है। ...
बठिंडा(परमिंद्र): थाना कोटफत्ता पुलिस ने कागज बीनने के बहाने सुनसान प्लाटों व अन्य जगहों से लोहा तथा अन्य सामान चुराने वाली महिलाओं के एक गिरोह को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में अगली कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि बठिंडा निवासी कुछ महिलाएं ग्रुप बनाकर चलती हैं व कागज बीनने के बहाने वह दूर दराज फैक्ट्रीयों, गोदामों व सुनसान प्लाटों में पड़ा लोहा तथा अन्य सामान चोरी करती हैं। अब उक्त महिलाओं का ग्रुप गांव कोटशमीर में दाखिल हुआ है व चोरी करने की फिराक में है। इस पर थाना कोटफत्ता के सहायक थानेदार दर्शन सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गांव कोटशमीर में छापामारी करके उक्त महिलाओं रीना, बिमला, गीता, रीना पत्नी निकड़ा, रेशमी, मचला, सीमा, कांति व धुनि निवासी बठिंडा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उक्त महिलाओं के कब्जे से 1.35 क्विंटल लोहा बरामद किया जो उक्त महिलाओं ने विभिन्न जगहों से चोरी किया था। पुलिस ने थाना कोटफत्ता में उक्त महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहले भी दर्ज हुए हैं महिलाओं पर कई मामले
गौरतलब है कि उक्त महिलाओं के गु्रप बठिंडा व आस-पास के क्षेत्रों में सक्रिय हैं। ये महिलाएं कागज बीनने के बहाने सुनसान जगहों पर स्थित गोदामों व प्लाटों में जाती हैं व मौका मिलते ही उनमें पड़ा सामान उड़ा लेती हैं। इससे पहले भी इन महिलाओं के कई ग्रुपों को पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है व इनके खिलाफ कई पुलिस केस दर्ज हैं। उक्त महिलाओं को कई बार मौके पर भी पकड़ा जा चुका है लेकिन पुलिस केस के बाद इनके खिलाफ कोई विशेष कार्रवाई नहीं होती।