Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Oct, 2017 12:15 AM
चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट रनवे की रिपेयर तथा आई.एल.एस. कैट-3 के इंस्टाल को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जारी.....
चंडीगढ़(लल्लन यादव): चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट रनवे की रिपेयर तथा आई.एल.एस. कैट-3 के इंस्टाल को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जारी नए शैड्यूल में 9 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है। इसके कारण चंडीगढ़ से मुबंई तथा दिल्ली के किराए में 40 से 45 प्रतिशत की वृद्वि हुई है। यात्रियों की जेब पर यह बोझ 28 अक्तूबर तक पड़ेगा।
हालांकि अधिकारियों का कहना है कि यदि रनवे की रिपेयर व कैट-3 की इंस्टाल का कार्य पूरा नहीं हुआ तो यह शैड्यूल आगे भी बढ़ाया जा सकता है। नए शैड्यूल के अनुसार अब इंटरनैशनल एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट सुबह 7.35 बजे और अंतिम फ्लाइट सायं 3.35 बजे उड़ान भरेगी और 8,15,22 अक्तूबर रविवार को एयरपोर्ट बंद रहेगा।
नए शैड्यूल में जो 9 फ्लाइट्स रद्द घोषित की गई हैं उनमें चंडीगढ़-दिल्ली की जेट एयरवेज की 4, मुबंई की इंडिगो, गो एयर तथा स्पाइस जेट की 1-1, जबकि इंडिगो की श्रीनगर तथा बैंगलोर की 1-1 फ्लाइट है। इन फ्लाइट के रद्द होने से दूसरी फ्लाइट्स में सफर करने पर अधिक किराया देना पड़ रहा है। टूर एंड ट्रेवल कंपनी के संचालकों ने कहा कि दिल्ली की पहले जो टिकट 1500 से 2000 रुपए की थी। वह अब 3000-4000 रुपए की है।
वहीं मुबंई की टिकट पहले आने-जाने की 6 से 7 हजार रुपए की होती थी। अब 13500 रुपए हो गई है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से उड़ान भरने वालों में पंजाब, हिमाचल तथा हरियाणा के लोग होते हैं। आंकड़ों के अनुसार साल 2015-16 में 28 फरवरी तक चंडीगढ़ एयरपोर्ट से कुल 15,33290 यात्रियों ने सफर किया। वहीं साल 2016-17 में फरवरी तक कुल 16,31726 यात्रियों ने सफर किया है। पिछले साल के मुकाबले 98436 ्रज्यादा यात्रियों ने ज्यादा उड़ान भरी।
नया शैड्यूल 28 अक्तूबर तक होगा फोलो
एयरलाइंस रूट टाइम
1. जेट एयरवेज दिल्ली -चंडीगढ़-दिल्ली सुबह 7:35 बजे
2. इंडिगो दिल्ली-चंडीगढ़ -दिल्ली सुबह 7:55 बजे
3. स्पाइस जेट जयपुर -दिल्ली-जयपुर सुबह 8:30 बजे
4. इंडिगो बेंगलुरू -चंडीगढ़ -बंगलुरू सुबह 8:20,10:40 बजे
5. स्पाइस जेट दिल्ली-चंडीगढ़ -दिल्ली सुबह 8:40 बजे
6. एयर इंडिया मुंबई-दिल्ली -पुणे सुबह 9:10 बजे
7. एयर इंडिया लेह-चंडीगढ -लेह सुबह 9:25 बजे
8. जेट एयरवेज दिल्ली-चंडीगढ़ -दिल्ली सुबह 9:35 बजे
9 .जेट एयरवेज दिल्ली-चंडीगढ़ -दिल्ली सुबह 10:55 बजे
10. इंडिगो दुबई -चंडीगढ़ -दिल्ली दोपहर 2:00 बजे
11. जेट एयरवेज जयपुर-चंडीगढ़ -जयपुर दोपहर 11:15 बजे
12. गो-एयर मुंबई-चंडीगढ़ -मुंबई दोपहर 11:30 बजे
13. इंडिगो मुंबई-दिल्ली-मुंबई दोपहर 12:10 बजे
14. जैट एयरवेज मुंबई-दिल्ली -मुंबई दोपहर 12:25 बजे
15. एयर इंडिया दिल्ली-चंडीगढ़ -दिल्ली दोपहर 12:40 बजे
16. स्पाइस जेट दिल्ली -चंडीगढ़- श्रीनगर दोपहर 12:15 बजे
17. एयर एशिया इंडिया दिल्ली -चंडीगढ़ -दिल्ली दोपहर 12:40 बजे
18. टाटा विस्तारा दिल्ली -चंडीगढ़ -दिल्ली दोपहर 1:15 बजे
19. इंडिगो हैदराबाद -चंडीगढ़ -हैदराबाद दोपहर 2:15 बजे
20. इंडिगो मुंबई -दिल्ली -मुंबई दोपहर 2:30 बजे
21. एयर इंडिया एक्सप्रेस शारजाह-चंडीगढ़ -शारजाह शाम 3:20 बजे
22. टाटा विस्तारा दिल्ली -चंडीगढ़ -दिल्ली शाम 3:25 बजे
23. एयर इंडिया पुणे -चंडीगढ़ -मुंबई शाम 3:30 बजे
24. इंडिगो दिल्ली -चंडीगढ-दुबई शाम 3:45 बजे
25. जेट एयरवेज दिल्ली-चंडीगढ़ -दिल्ली शाम 3:15 बजे
26.एस2 मुंबई-चंडीगढ़ -मुंबई शाम 3:30 बजे
27. स्पाइस जैट श्रीनगर-चंडीगढ़ -दिल्ली शाम 3:35 बजे
जीरो विजिबिलटी में भी लैंड कर सकेंगी फ्लाइट्स
एयरपोर्ट के रनवे को 9000 से 10000 मीटर करने की योजना है, जिसके बाद चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से अब कोहरे में भी फ्लाइट्स उड़ान भरेंगी। इसके साथ ही आई.एल.एस. कैट-3 को इंस्टाल करने की प्रक्रिया भी चल रही है। कैट-3 इंस्टाल होने के बाद फ्लाइट्स जीरो विजिबिलटी में भी लैंड कर सकेंगी।