Edited By Updated: 24 Jan, 2017 12:13 PM
कांग्रेस नेता राजिंद्र कौर भट्ठल भले ही मात्र 82 दिन के लिए मुख्यमंत्री बनी हों लेकिन वह राज्य की पहली और एकमात्र महिला मुख्यमंत्री हैं।
जालंधरःकांग्रेस नेता राजिंद्र कौर भट्ठल भले ही मात्र 82 दिन के लिए मुख्यमंत्री बनी हों लेकिन वह राज्य की पहली और एकमात्र महिला मुख्यमंत्री हैं। साथ ही उनका नाम देश की महिला मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में 8वें नंबर पर है। उन्हें 21 नवम्बर, 1996 को मुख्यमंत्री बनाया गया था। उनका कार्यकाल 11 फरवरी, 1997 को समाप्त हो गया था। इस दौरान उन्होंने छोटे किसानों के लिए फ्री इलैक्ट्रिसिटी मुहैया करवाने के लिए योजना शुरू की थी।