Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Dec, 2017 01:51 PM
कपूरथला व आस-पास क्षेत्र में हुई 2 विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में 8 लोगों के घायल होने का समाचार मिला है जिन्हें उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल कपूरथला में उपचाराधीन आटो चालक तीर्थ राम...
कपूरथला (मल्होत्रा): कपूरथला व आस-पास क्षेत्र में हुई 2 विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में 8 लोगों के घायल होने का समाचार मिला है जिन्हें उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल कपूरथला में उपचाराधीन आटो चालक तीर्थ राम पुत्र दीवान चंद निवासी तलवंडी महिमा ने बताया कि वह गांव खोजेवाल से खेतों में काम करने वाली लेबर को लेकर गांव मंसूरवाल आ रहा था।
जब धालीवाल कालोनी के पास पहुंचा तो पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात छोटे हाथी चालक ने आटो को टक्कर मार दी, जिससे उसका आटो पलट गया और वह व आटो में सवार चरनजीत कौर पत्नी दलजीत सिंह निवासी गांव मंसूरवाल दोना गंभीर घायल हो गए। वहीं सरदारो पत्नी रणजीत सिंह, शेरा, कृष्णा, पिंकी, रानी सभी निवासी मंसूरवाल दोना को मामूली चोटें आईं।
इसी तरह एक अन्य सड़क दुर्घटना में घायल हुए सिविल अस्पताल में उपचार करवा रहे वरिन्द्र कुमार पुत्र जगविन्द्र निवासी नरोत्तम विहार कपूरथला ने बताया कि जब वह शाम को आर.सी.एफ. से अपना काम खत्म करके घर वापस आ रहा था तो गांव बरिंदपुर के पास अचानक सड़क के बीच एक आवारा कुत्ता आ गया जिससे उसका मोटरसाइकिल बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया एवं वह घायल हो गया।