Edited By Updated: 25 Jan, 2017 11:44 AM
वर्ष 2012 में विधायक चुने जाने के बाद इस बार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने वाले 94 में से 75 .....
चंडीगढ़(शर्मा): वर्ष 2012 में विधायक चुने जाने के बाद इस बार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने वाले 94 में से 75 उम्मीदवार आॢथक तौर से और अधिक मजबूत होकर आए हैं जबकि 19 की संपत्ति में इस बार कमी दर्ज की गई है। इन 75 में से 55 की संपत्ति में 5 वर्षों के दौरान करोड़ों रुपए की बढ़ौतरी हुई है जबकि शेष 19 सिर्फ लाखों में ही अपनी संपत्ति बढ़ा सके हैं।
गैर-सरकारी संगठन एसोसिएशन फॉर डैमोक्रेटिक रिफोम्र्स (ए.डी.आर.) और पंजाब इलैक्शन वॉच की उम्मीदवारों की ओर से चुनाव आयोग को सौंपे संपत्ति ब्यौरे के आधार पर तैयार रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। मंगलवार को प्रैस कांफ्रैंस में संगठन के प्रतिनिधि जसकीरत सिंह ने कहा कि 2012 के चुनाव में 94 विधायकों की औसत संपत्ति 10.81 करोड़ थी जो 2017 में बढ़कर 19.79 करोड़ हो गई है। इन 94 उम्मीदवारों में से कांग्रेसी उम्मीदवारों की संपत्ति में 5 वर्षांे के दौरान सर्वाधिक 35.64, शिअद उम्मीदवारों की संपत्ति में 17.26 व भाजपा उम्मीदवारों की संपत्ति में 0.44 प्रतिशत की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। वर्ष 2012 में आजाद उम्मीदवार व अब लोक इंसाफ पार्टी के बैंस बंधुओं की संपत्ति 5 वर्षांे में 22.2 प्रतिशत बढ़ी है।
परविंदर सिंह ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से सर्वाधिक 101 करोड़ के रूप में वृद्धि कांगे्रसी उम्मीदवार राणा गुरजीत सिंह की संपत्ति में हुई है। 2012 में उन्होंने संपत्ति 68 करोड़ के रूप में दर्शाई थी जबकि 2017 में 169 करोड़ घोषित की है। पिछले 5 वर्षों में जिन 13 उम्मीदवारों की संपत्ति में 5 करोड़ से अधिक की वद्धि दर्ज की गई है उनमें मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक दल के पूर्व नेता सुनील कुमार जाखड़, पूर्व सी.पी.एस. एन.के शर्मा भी शामिल हैं।
रिपोर्ट के अनुसार वित्त मंत्री परमिंद्र सिंह ढींडसा, सुखविंदर सिंह सरकारिया, चरणजीत सिंह चन्नी तथा जगमोहन सिंह कंग की संपति में 4-4 करोड़ तथा सिमरजीत सिंह बैंस व सरूप चंद सिंगला की संपत्ति में 3 करोड़ से अधिक व 4 करोड़ से कम तथा गुरबचन सिंह बाबेहाली, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कैप्टन अमरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, विरसा सिंह, परमिंदर सिंह पिंकी, सिकंदर सिंह मलूका, बलविंद्र सिंह, निर्मल सिंह, जीत मोङ्क्षहद्र सिंह, राजिंद्र कौर भ_ल, तथा वरिंद्र कौर लंूबा की संपत्ति में 2 करोड़ से अधिक व 3 करोड़ से कम की वृद्धि दर्ज की गई है। खाद्य एवं आपूॢत मंत्री आदेश प्रताप कैरों की संपत्ति में वृद्धि का आंकड़ा 1.37 लाख की कमी के चलते 2 करोड़ को नहीं छू सका। क्योंकि उन्होंने ब्यौरे में इसे 1,98,63,000 दर्शाया है। 25 उम्मीदवारों की संपत्ति में वृद्धि 1 व 2 करोड़ के बीच है जबकि अन्य 20 की संपत्ति में 1 करोड़ से कम की वृद्धि हुई है।
इन उम्मीदवारों की संपत्ति में दर्ज की गई है कमी
रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2012 के मुकाबले वर्ष 2017 में जिन उम्मीदवारों की संपत्ति में कमी दर्ज की गई है उनमें वर्ष 2012 में सभी उम्मीदवारों में सर्वाधिक संपत्ति की मालिक होने की घोषणा करने वाली मुक्तसर से विधायक कर्ण कौर बराड़ भी शामिल हैं। 2012 के मुकाबले उन्होंने इस बार संपत्ति में 9 करोड़ की कमी दर्शाई है। वर्ष 2012 में उन्होंने अपनी संपत्ति 128 करोड़ घोषित की थी लेकिन इस बार इसे 119 करोड़ के रूप में दर्शाया है।
इसी तरह सुखजीत कौर ने अपनी संपत्ति में 2012 के मुकाबले इस बार 7 करोड़, गुरप्रताप सिंह ने 6 करोड़, इकबाल सिंह झूंडा ने 5 करोड़, सुरजीत सिंह ने 3 करोड़, हरदयाल सिंह ने 2 करोड़, ब्रह्म मोङ्क्षहद्रा, रमनजीत सिंह सिक्की तथा जनमेजा सिंह ने अपनी संपत्ति में 1-1 करोड़ रुपए की कमी घोषित की है। साधू सिंह, हरप्रीत कौर, मनोरंजन कालिया, जोङ्क्षगद्र सिंह, दर्शन सिंह, मंतर सिंह, मोङ्क्षहद्र कौर, अजायब सिंह भट्टी, राज कुमार वेरका तथा तृप्त राजेंद्र सिंह की संपत्ति में भी वर्ष 2012 के मुकाबले कमी दर्ज की गई है लेकिन यह लाखों में होते हुए भी एक करोड़ से कम है।
सिद्धू की संपत्ति बढ़ी मान की हुई कम
रिपोर्ट में 2017 विधानसभा चुनाव लड़ रहे पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू और वर्तमान सांसद भगवंत मान की संपत्तियों का भी आकलन किया गया है। सिद्धू द्वारा वर्ष 2009 व मान द्वारा वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान दी गई संपत्ति की जानकारी को आधार बनाकर वर्तमान घोषणा से तुलना की गई है।रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान सिद्धू की संपत्ति में 31 करोड़ की बढ़ौतरी हुई है जबकि मान की संपत्ति में 2.31 करोड़ की कमी दर्ज हुई है। सिद्धू ने अपनी संपत्ति पिछले चुनाव के दौरान 14 करोड़ दर्शाई थी जो अब बढ़कर 45 करोड़ हो गई है जबकि मान की पिछले चुनाव की घोषित 4,30,57,512 रुपए की संपत्ति अब घटकर 1,99,10,779 रुपए रह गई है।
देनदारियों व कर्ज का नहीं जिक्र
हालांकि रिपोर्ट में संपत्तियों में वृद्धि व कमी का उल्लेख किया गया है लेकिन उम्मीदवारों की देनदारियों व कर्ज कर आकलन नहीं है। इस तरह कर्ज के आधार पर अर्जित संपत्तियों का रिपोर्ट में उल्लेखित वृद्धि से विरोधाभास होने की संभावना बरकरार है। जसकीरत ने कहा कि समय की कमी के चलते उक्त उम्मीदवारों की देनदारियों व कर्ज का आकलन नहीं किया जा सका।
भाजपा उम्मीदवार सीमा की संपत्ति में 2783 प्रतिशत की रिकॉर्ड वृद्धि
भोवा से भाजपा उम्मीदवार सीमा कुमारी की संपत्ति में 5 वर्षों में रिकॉर्ड 2783 प्रतिशत की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। 2012 के ब्यौरे में सीमा ने संपत्ति सिर्फ 2.81 लाख दर्शाई थी जो वर्ष 2017 में बढ़कर 81.02 लाख हो गई है।
इनकी संपत्ति में हुआ 5 करोड़ से अधिक का इजाफा
उम्मीदवार 2012 2017 वृद्धि करोड़ों में
राणा गुरजीत सिंह 68 169 101
सुंदर शाम अरोड़ा 21 44 23
सुनील कुमार जाखड़ 07 24 17
बिक्रम मजीठिया 11 25 14
सुरिंद्र कुमार डाबर 17 28 11
सुखबीर बादल 91 102 11
केवल सिंह ढिल्लों 79 89 10
ओम प्रकाश सोनी 10 18 8
प्रकाश सिंह बादल 07 14 7